...

यज्ञ करने से होता है पर्यावरण शुद्ध : आचार्य अग्निमित्र शास्त्री

Kotatimes

Updated 1 year ago

KOTATIMES आर्य समाज कोटा व आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग द्वारा रविवार को विश्व अग्निहोत्र दिवस के अवसर पर किशोर सागर तालाब की पाल पर यज्ञ किया गया। आर्य उप प्रतिनिधि सभा के महामंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि विश्व अग्निहोत्र दिवस पर देव यज्ञ किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई और राष्ट्र कल्याण की कामना की। पांडेय ने बताया कि आर्य समाज कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्ढा के निर्देशन व सानिध्य में यज्ञ के मुख्य ब्रह्मा वैदिक विद्वान आचार्य अग्निमित्र शास्त्री के पौरहित्य मे बृहद् देव यज्ञ किया गया,  जिससे आर्य पुरोहित पं. श्योराज वशिष्ठ, पं भैरो लाल शर्मा और पं उमेश कुर्मी सहित बाल पुरोहितों अर्चिष्मान आर्य, अर्चि आर्य, वेदांशी आर्य तथा मैत्रेयी आर्य ने सुमधुर ध्वनि में वेद मंत्रों का पाठ किया। सभा के वरिष्ठ मंत्री एडवोकेट चंद्र मोहन कुशवाहा ने बताया कि आज मुख्य यजमान प्रभु सिंह कुशवाह के साथ प्रमोद गुप्ता सहित 120 से अधिक महिला पुरुषों ने विश्व कल्याण की कामना से परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैदिक विद्वान आचार्य अग्निमित्र शास्त्री ने कहा कि यज्ञ  करने से पर्यावरण शुद्ध रहता है। यज्ञ में डाली गई विशेष जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री व घृत से वातावरण में प्राणवायु का निर्माण होता है व आॅक्सीजन बढ़ती है। शास्त्री ने कहा कि यज्ञ के द्वारा हमारे अंदर आध्यात्मिकता विकसित होती है। जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा बढती है। इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा के संभागीय प्रधान अर्जुन देव चड्ढा ने कहा कि आर्य समाज द्वारा घर घर यज्ञ- हर घर यज्ञ कार्यक्रम को और विस्तारित रूप दिया जाएगा। युवा पीढ़ी को यज्ञ संस्कृति का महत्व समझाने का अभियान आर्य समाज कोटा द्वारा चलाया जा रहा है। इसके लिए आगे आने वाले वर्षों में यज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभा मंत्री लालचंद आर्य, कोषाध्यक्ष राधावल्लभ राठौर वरिष्ठ मंत्री एडवोकेट चंद्र मोहन कुशवाहा, नरेंद्र विजयवर्गीय, द्वारका प्रसाद तिवारी, नरेंद्र शर्मा, किशन आर्य हरियाणा, शंकर लाल वर्मा बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष उपस्थित रहे। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।