...

कांग्रेस कार्यकर्ता ने डीजल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास 

Kotatimes

Updated 5 years ago

KOTATIMES JULY 28, 2020। कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। जिसे वक्त रहते पुलिस ने अपने नियंत्रण में लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री विपिन बरथुनिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय भान सिंह शक्तावत के द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन रखा गया। जिसमें जिला कांग्रेस पूर्व महामंत्री विपिन बरथुनिया ने डीजल से भरी बोतल से अपने ऊपर डीजल छिड़कने का प्रयास किया, जिसकी भनक पुलिस प्रशासन को समय रहते लग गई और पुलिस प्रशासन द्वारा हालात पर काबू पा लिया गया।
 
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे  Whats app Group: CLICK HERE.
 
प्रदर्शन के दौरान विपिन बरथुनिया ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के लोग भारत के संवैधानिक पदों पर बैठकर बाबा साहब के संविधान को तार-तार कर लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए हैं जिसके चलते पूर्व में कर्नाटक मणिपुर गोवा और मध्य प्रदेश की सरकारों को गिराया गया और उसी तर्ज पर राजस्थान की पूर्ण बहुमत कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास वर्तमान में किया जा रहा है जिसमें समय पदों पर बैठे राजस्थान के राज्यपाल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 
प्रेस विज्ञप्ति इस मेल id पर मेल करे-editorkotatimes@gmail.com

प्रजातंत्र की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में चुनी हुई कांग्रेस की सरकारों को गिराने का षडयंत्र रच रही है। त्यागी मंगलवार को महावीर नगर तृतीय सर्किल पर आयोजित प्रजातंत्र की हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना महामारी से लड़ने के बजाय धन बल के आधार पर कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को असंवैधानिक तरीके से षड्यंत्र करके गिराने का प्रयास कर रही है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Congress worker tried self-immolation by spraying diesel

कार्यक्रम संयोजक व कांग्रेस शहर महामंत्री संजय यादव ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार बहुमत साबित करना चाहती है, लेकिन राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमे वह कभी सफल नही होगे। यादव ने कहा कि मंगलवार को  शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी की अगुवाई में  कार्यकर्ताओं द्वारा महावीर नगर तृतीय सर्किल पर  राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई  जो आगामी दिनों तक जारी रहेगी । इस दौरान हिमान्शु शर्मा अजय गुप्ता गुड्डू पाठक  कमल सिगाड़िया चेतन सोलंकी राजकुमार अनिल अरोड़ा अजय सेल्वी  सुदामा सिह मोहित गुप्ता अजय खजोड़िया पारस वर्मा नितिन नागर हेमराज पान्चाल आदि मौजूद रहे।

Read More:

शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 02 व्यक्ति गिरफ्तार, शांति भंग के अंदेशें में 11 व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध सट्टा रकम 530 रूपये सहित 01 आरोपी गिरफ्तार

कोटा में पॉवर बाइक बुलेट का कट गया 50 हजार का चालान

कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को बन्द रहेंगे बाजार

चाकू से हमला कर वृद्ध दुकानदार को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक स्थल खोले जाने की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्री मे दिया ज्ञापन

Leave a Comment

Post Comment