...

कोटा में कोरोना से तीन की मौत, 30 नए मरीज मिले

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 26, 2020। जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस सामने आए हैं। यह जानकारी प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना ने दी। जिले में बुधवार के दिन कोरोना से तीन वृद्धजनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी 75 वर्षीय महिला 25 अगस्त को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुई थी जिनकी बुधवार को मौत हो गई।इसी प्रकार 78 वर्षीय महावीर नगर निवासी पुरुष 24 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे जिनकी बुधवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शिवपुरा निवासी 62 वर्षीय महिला जो 22 अगस्त को उपचार के लिए भर्ती की गई थी बुधवार के दौरान उनकी भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।मृतकों को अन्य बीमारियां होने की भी बात कही जा रही है। वही जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 2 दिन से गिरावट देखी जा रही है। कोटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय सरदाना ने बताया कि जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 30 नए केस सामने आए हैं।
 
विभिन्न थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू की निषेधाज्ञा लागू

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उज्ज्वल राठौड़ ने आदेश जारी कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत कर्फ्यू की निषेधाज्ञा जारी की है।
यहां 30 अगस्त तक कर्फ्यू लगाया
थाना गुमानपुरा में स्थित सब्जीमण्डी छावनी, अलबिलाल मस्जिद के पास छावनी, गुरुद्वारे के पास गुमानपुरा और कागजी मोहल्ला कोटड़ी गोरधनपुरा के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में।
थाना कुन्हाड़ी में स्थित बालिता रोड कुन्हाड़ी और 27 रिद्धि सिद्धि नगर के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में।
थाना विज्ञान नगर में स्थित 1-ए-16 संजय नगर-बी और 1-ई-43 संजय नगर-बी के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में।
थाना कोतवाली में स्थित नारायण पान वाले की गली बजाजखाना, शीतला माता चौक आफताब मदरसे के पास कर्बला और जगदीश होटल की गली लाडपुरा के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में।
थाना बोरखेड़ा में स्थित बजरंग नगर, ग्रामीण पुलिस लाइन, अर्जुन कॉलोनी और लाजपत नगर ग्रामीण पुलिस लाइन के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में।

कोरोना प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वाले 15 लोंगो पर लगाया जुर्माना साथ ही कनवास एसडीएम ने दस्तावेंजो के अभाव में किया क्लिनिक सीज

विभिन्न थाना क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उज्ज्वल राठौड़ ने संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रों से जीरो मोबिलिटी क्षेत्र एवं कर्फ्यू की निषेधाज्ञा को 25 अगस्त से प्रत्याहरित किया है।
यहां 25 अगस्त से हटाया कर्फ्यू
थाना भीमगंजमण्डी में स्थित रंगपुर रोड वहीद मंजिल, गली नं.-11 संजय नगर, विकाश कॉलोनी डडवाड़ा, दानमल जी का आहता और तेलघर मस्जिद के पास के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र से।
थाना महावीर नगर में स्थित 1-ई-45 महावीर नगर विस्तार योजना, 52 अम्बेडकर नगर, रंगबाड़ी बीएड कॉलेज के पास, 3-ई-50 महावीर नगर विस्तार योजना, 4-ए-4 महावीर नगर विस्तार योजना, 3-एम-73 महावीर नगर विस्तार योजना, 3-ई-8 महावीर नगर तृतीय, 7-बी-23 महावीर नगर तृतीय, 7-एल-35 महावीर नगर तृतीय, ज्योति ड्राइक्लीन की गली संतोषी नगर, 587 महावीर नगर द्वितीय, कृष्णा नगर रंगबाड़ी, सिद्धार्थ बेकरी की गली रंगबाड़ी, 3-एम-82 महावीर नगर विस्तार योजना, 3-एफ-46 महावीर नगर विस्तार योजना, 4-पी-14 महावीर नगर विस्तार योजना, चेतन किराना स्टोर के सामने सिंघाड़ा पार्क संतोषी नगर, 4-के-6 महावीर नगर तृतीय, 1-ई-3 महावीर नगर विस्तार योजना, 5-बी-16 महावीर नगर तृतीय और 493 महावीर नगर द्वितीय के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र से।
थाना कुन्हाड़ी में स्थित अम्बर गार्डन के सामने बालीता रोड कुन्हाड़ी के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र से।
थाना किशोरपुरा में स्थित आरपीएस कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी साजीदेहड़ा, अशोका कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी, भैरु चौक किशोरपुरा, विस्तार योजना बल्लभनगर और सुभाष कॉलोनी के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र से।
थाना रेल्वे कॉलोनी में स्थित पुरोहित जी की टापरी, न्यू रेल्वे कॉलोनी, सरकारी हैण्डपम्प वाली सडक पुरोहित जी की टापरी, कंचन चक्की के पास गली नं.-6 पूनम कॉलोनी, सरकारी स्कूल के पास टापरी और अभिनव स्कूल के पीछे महावीर कॉलोनी के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र से।
थाना आरकेपुरम में स्थित 1561-ए आरकेपुरम, 126-ए आरकेपुरम, 2/170 स्वामी विवेकानन्द नगर, बॉम्बे योजना आरकेपुरम, 131-ए आरकेपुरम और 12/301 स्वामी विवेकानन्द नगर के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र से।

मुहर्रम पर किसी भी प्रकार का चढ़ावा व नारियल का सेहरा नहीं लिया जाएगा


कोटा 50 के पार हुआ प्लाज्मा डोनेशन, टीम जीवनदाता की मुहिम में साथ आ रहे लोग 

कोटा में एक प्लाज्मा डोनेशन से शुरू हुआ टीम जीवनदाता का प्लाज्मा डोनेशन अभियान अब गति पकड चुका है। एक से 50 तक पहुंच के पीछे टीम की कडी मेहनत के साथ कोटा वासियों का जज्बा इन्हे लगातार हिम्मत दे रहा है। इस मुहिम में अब लोग भी साथ आने लगे हैं। बुधवार को दो प्लाज्मा डोनेश के साथ ही कोटा में 50 प्लाज्मा डोनेशन पूरे हो गए हैं।

टीम जीवनदाता के संयोजक व लायंस क्लब के जोन चेयरमैन भुवनेश गुप्ता ने बताया कि रेंडम सैंपलिंग में दो ऐसे व्यक्ति सामने आए जिन्होंने सहज भाव से प्लाज्मा डोनेशन के लिए हां की। नियमित रूप से कॉलिंग के तहत मोहित दाधिच की प्रेरणा से कैथूनीपोल निवासी प्रेम सिंह राठौर (38) बी पॉजिटिव ने फोन पर प्लाज्मा डोनेशन की स्वीकृति दी। उन्होंने एमबीएस ब्लड बैंक पहुंचकर प्लाज्मा डोनेशन किया और कहा कि वह आगे भी तैयार रहेंगे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, कोरोना महामारी ने बेरोजगार कर दिया और साथ ही कोरोना पॉजिटिव भी आ गए, उनके साथ उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित हुई लेकिन हौंसलेऔर जज्बे से उन्होंने सभी विकट परिस्थितियों को हराया और अब दूसरों की जान बचाने को आतुर हैं। इसके साथ ही प्रतीक अग्रवाल की प्रेरणा से बोरखेडा स्थित महालक्ष्मीपुरम निवासी जयहिंद पारेता (35) ओ पॉजिटिव जो थर्मल में सिविल सुपरवाइजर हैं। उन्होंने भी सहज जी स्वीकृति दी और ब्लड बैंक पहुंचकर प्लाज्मा डोनेशन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्लाज्मा डोनेशन के लिए वह आगे भी तैयार रहेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट महेन्द्रा वर्मा, मनीष माहेश्वरी, रजनीश खण्डेलवाल, नितिन मेहता एमबीएस ब्लड बैंक के डॉ.सुधीर मिश्रा व तकनीशियन अनिल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Read More:

अब रेल हेल्पलाइन नंबर 139 पर मिलेगा पार्सल या मालभाड़ा संबंधित शिकायतों का समाधान

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए तीन लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया

कायन हाउस के औचक निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्थाएं, संवेदक व जमादार को नोटिस

गोबरिया बावड़ी व्यापारियों ने न्यास कार्यालय के बाहर दिया धरना

छावनी फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा, चलती वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

0 Comments

ààààààààààààààààà-k
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया, 3 पेज का है एडमिट कार्ड - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] परीक्षक के सामने ही करने होंगे। कोटा में कोरोना के तीन की मौत, 30 नए मरीज … एडमिट कार्ड के निर्देशों के अनुसार […]

ààààààààààà-k
कोटा में पेयजल आपूर्ति हुई बाधित, देर शाम ट्रांसफार्मर बदला गया - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] के लिए लोगों को केंपर मंगवाने पड़े।   कोटा में कोरोना के तीन की मौत, 30 नए मरीज …   लोगों ने बताया कि घरों में सुबह सुबह […]

Leave a Comment

Post Comment