...

लावारिस हालत में लाए गए बुजुर्ग की मौत

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 27, 2020। लावारिस हालत में लाए गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस चालक बुजुर्ग को लावारिस हालत में लेकर अस्पताल के पीछे के गेट पर छोड़ कर चला गया। जिसे बाद में जांच करने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।.

कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे  Whats app Group: CLICK HERE.

रामपुरा थाना क्षेत्र के शबाना मंजिल लाडपुरा कर्बला निवासी मोहन लाल सेन (70) पुत्र रामनाथ सेन को 108 एंबुलेंस चालक लावारिस हालत में लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचा था। यहां स्टाफ द्वारा बुजुर्ग को नही संभालने पर एंबुलेंस चालक बुजुर्गों को अस्पताल के पीछे के गेट पर रिकॉर्ड रूम के पास लावारिस हालत में छोड़कर चला गया। जिसकी जानकारी एमबीएस चौकी के जवानों को लगने पर बुजुर्गों को जांच के लिए अचेत अवस्था में डॉक्टर के पास लाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

पिता-पुत्री ने फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, पिता की मौत

रामपुरा थाना पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।


गुमशुदा ईनामी बालिका दस्तयाब एवं दो बालको को बालश्रम से कराया मुक्त
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राईट्स एवं एएचटी) राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश व बालश्रम रोकथाम हेतु सम्पूर्ण राजस्थान में विशेष अभियान ऑपरेशन आशा चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर प्रवीण कुमार जैन निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान सन्दर्भ में गुरुवार को राजेन्द्र सिंह कविया पु.नि. प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट के नेतृत्व में एएचटीयू टीम द्वारा थाना कुन्हाडी क्षेत्र ढाबी रोड से 2 बालको को बालश्रम से मुक्त कराया गया। बालको को बालश्रम करते हुए फोटोग्राफी व विडीयोग्राफी की गई। दोनों बालकों की उम्र 16 से 17 वर्ष है तथा दोनो बालक कोटा के रहने वाले है। जिनको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बालिका देवनारायण अस्थाई काॅरनटाईन शेल्टर होम मे अस्थाई आश्रय दिलवाया गया है तथा नियोक्ता के विरूद्ध जे.जे.एक्ट के कानूनी प्रावधानों अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया। साथ ही थाना कुन्हाडी पर दर्ज अभियोग में गतवर्ष से गुमशुदा बालिका को थाना कुन्हाडी क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। उक्त बालिका पर जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर द्वारा तलाश व पतारसी हेतु 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। टीम में घमण्डी लाल, श्योजीराम,राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल सुमन ,गजेन्द्र सिंह सम्मिलित थे।
 
Read More:
 
 
 
 
 

0 Comments

àààààààààààààààààà
लोन पर मोरिटोरियम अवधि बढ़ाने एवं ब्याज माफ करने की मांग को लेकर हॉस्टल संचालकों ने धरना प्रदर्शन

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] के प्रयास मे दो आरोपी गिरफ़्तार     लावारिस हालत में लाए गए बुजुर्ग की मौत   कोटा में 223 नए कोरोना पॉजिटिव आए, […]

àààààààààààààààà-
युवा कांग्रेस की जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा, आयोजित कार्यक्रम में बोले पदाधिकारी -

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा।   Read More:   लावारिस हालत में लाए गए बुजुर्ग की मौत   कोटा में 223 नए कोरोना पॉजिटिव आए, […]

àààààààààààààà-k
बन्दुक की नोक पर बाइक छीनकर ले जाने के प्रयास मे दो आरोपी गिरफ़्तार   - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है।   लावारिस हालत में लाए गए बुजुर्ग की मौत Read More:   कोटा में 223 नए कोरोना पॉजिटिव आए, […]

Leave a Comment

Post Comment