...

रविवार को 86 नए कोरोना पॉजिटिव आए

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 2, 2020। जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 86 नए केस सामने आए हैं। आज सुबह कि रिपोर्ट में 46 केस आये थे और शाम कि रिपोर्ट में 40 केस ओर आ गए, इस प्रकार रविवार को कुल 86 पॉजिटिव केस आ गए। अब तक कुल 2029 मरीज पॉजिटिव आ चुके है और 39 लोगो कि मौत हो चुकी है। 

प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि रविवार को आए पॉजिटिव में 22,25,26,37,42 वर्षीय पुरुष एवं 22 वर्षीय महिला निवासी इटावा, 24 वर्षीय पुरुष निवासी खातोली, 37 वर्षीय पुरुष निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, 21 वर्षीय महिला निवासी न्यू रेल्वे कॉलोनी, 40 वर्षीय पुरुष निवासी दादाबाड़ी, 20 वर्षीय महिला निवासी नयापुरा, 67 वर्षीय पुरुष निवासी गवर्नमेन्ट कॉलेज के निकट, 29 वर्षीय निवासी किशोरपुरा, 30,32 वर्षीय पुरुष निवासी सांगोद, 42 वर्षीय पुरुष निवासी संजय नगर, 20,23,26,32,39,42,44 वर्षीय पुरुष एवं 20,22,30 वर्षीय महिलाएं निवासी कंसुआ, 28 वर्षीय पुरुष एवं 10 वर्षीय बालिका निवासी शॉपिंग सेन्टर, 52 वर्षीय महिला निवासी बल्लभ नगर, 28 वर्षीय पुरुष निवासी नयापुरा, 75 वर्षीय पुरुष निवासी गुलाबबाड़ी, 28,36 वर्षीय पुरुष एवं 1,30,85 वर्षीय महिलाएं निवासी बल्लभबाड़ी, 26 वर्षीय निवासी शक्ति नगर, 35 वर्षीय पुरुष निवासी बोरखेड़ा, 23,28,36,37,37,40,62 वर्षीय पुरुष निवासी आरएसी बटालियन शिवपुरा और 35 वर्षीय पुरुष निवासी आदित्य नगर बोरखेड़ा शामिल हैं।

शाम को आई रिपोर्ट में मकबरा से 2 ,छत्रपूरा से 3,महावीर नगर से 2, अम्बेडकर नगर से 5, इस तरह शहर के विभन्न इलाकों से 40 नए केस आये ।

कंट्रोल रूम पर कार्यरत महावीर नगर निवासी 39 वर्षीय डॉक्टर निकला पॉजिटिव

डॉक्टर कंट्रोल रूम पर पॉजिटिव मरीज की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के कार्य मे लगा था। इससे तीन दिन पहले डॉक्टर के ससुर भी आ चुके पॉजिटिव ।


रात के समय घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
थाना बपावर कलां पुलिस ने आरोपी विष्णु उर्फ पन्या पुत्र बाबुलाल उम्र 25 साल को धारा 457,380 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया।

शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 01 व्यक्ति गिरफ्तार
थाना सुकेत पुलिस ने सागर पुत्र गोपाल उम्र 27 साल निवासी झालावाड को धारा 510 के तहत गिरफ्तार किया।

शराब पीकर वाहन चलाते हुए 01 व्यक्ति गिरफ्तार
थाना सुल्तानपुर पुलिस ने आत्माराम पुत्र रामकरण उम्र 50 साल को धारा 185,202 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

शांति भंग के अंदेशें में 06 व्यक्ति गिरफ्तार
थाना सुल्तानपुर पुलिस ने गैरसायल अकलेश पुत्र लटूर लाल उम्र 30 साल, थाना मोडक पुलिस ने राजु पुत्र पुरण उम्र 21 साल, थाना चेचट पुलिस ने चोथमल पुत्र बीरमलाल उम्र 20 साल, थाना सुकेत पुलिस ने धनराज पुत्र गोविन्द उम्र 19 साल, थाना सांगोद पुलिस ने गजेन्द्र सिंह पुत्र श्री हरेन्द्र सिंह उम्र 25 साल, थाना मण्डाना पुलिस ने चिन्टु पुत्र मनोहरलाल उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं0 7 मण्डाना, को धारा 107, 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया।


कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे  Whats app Group: CLICK HERE.
 
 

0 Comments

ààààààààààààà-k

Leave a Comment

Post Comment