...

विकास दुबे के शव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

Kotatimes

Updated 4 years ago

KOTATIMES JULY 10,2020। कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही थी। इसी दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है।

कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे  Whats app Group: CLICK HERE.

बेहद ही नाटकीयक्रम में  विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था।

आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले विकास दुबे पर इनाम 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था। इतना ही नहीं उसके 18 गुर्गों पर भी 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है, जबकि 500 लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस के आलाधिकारी तक कैंप कर रहे हैं। विकास को संभावित छह राज्यों में पुलिस खोज रही है। वही, पुलिस के कार्रवाई को देखते हुए डरे सहमे गांव के लोग अपने घरों में ताला लगाकर चुपचाप निकल जा रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि एक भी युवा गांव में नहीं है। ज्यादातर युवा सीधे विकास दुबे के घर से किसी न किसी माध्यम से जुड़े ही थे। बिकरू कांड के बाद परिजनों ने उन्हें रिश्तेदार या फिर किसी नजदीकी के यहां भेज दिया है। दो दिन से गांव में एक भी युवा नहीं दिखाई दिया।

शहीद कांस्टेबल सुल्तान सिंह की पत्नी ने कहा विकास के एनकाउंटर से मैं संतुष्ट हूं

मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कांस्टेबल सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला वर्मा ने कहा की विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने से मैं संतुष्ट हूं।https://twitter.com/ANINewsUP/status/1281459603364958208?s=20

 चौबेपुर ब्लाक का बिकरू गांव

2500 की आबादी वाले इस गांव में चार मजरे हैं। इस गाँव में एक भी मजरा ऐसा नहीं है, जिसकी हर गली में सीसी रोड और पक्की नाली नहीं बनी हो। प्रधान कोई भी रहा हो, लेकिन सरकार से मिलने वाली राशि कब और किस काम पर खर्च होगी, दुर्दांत विकास दुबे ही तय करता था। इस गांव को 2011 में निर्मल ग्राम पुरस्कार भी मिला था।

बिकरू ग्राम पंचायत में कुल 356 मकान हैं, इसमें 174 मकान बिकरू, 132 मकान डिब्बा निवादा मजरा, 27 घर अतरिया मजरा और 23 मकान यहां कालोनी में हैं। 

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वही, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गैंगेस्टर विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश उर्फ प्रेमकुमार पांडेय व चचेरे भाई अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। 

पुलिस ने बीती रात पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव लेने जाने की सूचना परिजनों को दी। लेकिन, पुलिसियां कार्रवाई की डर के चलते शवों को कोई लेने नहीं आया। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने ही भैरोघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करा दिया।

Read More:
 
 
 
 
 
 
 
 

0 Comments

Leave a Comment

Post Comment