...

हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा को लूटने की कोशिश नाकाम, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 12, 2020। शहर पुलिस ने हैंगिंग ब्रिज पर टोल प्लाजा लूट की साजिश को नाकाम करते हुए 4 हार्डकॉर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
2 बंदूक, 1 रिवॉल्वर , 2 देशी कट्टे सहित कुल 28 जिंदा कारतूस बरामद
पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ शहर के कई थानों में मुकदमे दर्ज है वही दो बदमाश जिला स्तर पर वांछित टॉप टेन बदमाशों में शामिल है। पुलिस को इन बदमाशों के पास हथियारों का बड़ा जखीरा भी मिला है जिसमे 2 बंदूकें मय 25 जिंदा कारतूस , 1 एयरगन,1 रिवॉल्वर मय 3 जिंदा कारतूस,व 2 देशी कट्टे बरामद हुए है।
कोटा एसपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश हैंगिंग ब्रिज टोल नाके को लूटने जा रहे है तभी कुन्हाड़ी पुलिस थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने मुस्तैदी से काम करते हुए अपनी टीम के साथ बदमाशों को वारदात से ठीक पहले दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में जिला स्तर पर टॉप टेन में शामिल बदमाश कुलदीप उर्फ़ बंटी धाकड़ व बहादुर मीणा,अनंतपुरा इलाके का हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर्ट बदमाश नाथूलाल शिकारी तथा जवाहर नगर निवासी दौलत सिं शामिल है वही इनका पांचवा साथी जितेंद्र फ़रार हो गया। पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ शहर के कई थानों में संगीन मामले दर्ज है जिनमे दौलत सिंह के खिलाफ 23 मुकदमे,बहादुर मीणा के खिलाफ 9 मामले,कुल्दील उर्फ़ बंटी धाकड़ के खिलाफ 18 मामले एवम नाथूलाल के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज है।
एसपी गौरव यादव ने बताया कि बंटी धाकड़ पर 5हजार का इनाम घोषित है वहीं बहादुर मीना पर 2 हजार का इनाम घोषित है। पकड़े गए सभी बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
 

0 Comments

àààààààà5àààà-k
अकेले चोर ने चुरा डाली कोटा शहर में 50 प्रीमियम साइकिलें, आरोपी गिरफ्तार - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा को लूटने की क… […]

ààààààààààààààààààà
ààààààààààààààààààà
ààààààààà6ààà
कोटा के पुलिस निरीक्षक मुनीन्द्र सिंह सहित राजस्थान के 6 पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय, गृहमंत्

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा को लूटने की क…   रिश्वत मांगने के प्रकरण में बारां के तत्कालीन सहायक वाणिज्य कर अधिकारी को 3 वर्ष का कठोर कारावास   कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने बुधवार को 8 वर्ष पुराने एक मामले में व्यापारी से उसका माल छोडऩे की एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने एवं मंथली देने के लिए दबाव बनाने के अपराध में बारां के तत्कालीन सहायक वाणिज्य कर अधिकारी महावीर प्रसाद कल्याण को 3 वर्ष के कठोर कारावास एवं 30 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। सहायक निदेशक अभियोजन अशोक कुमार जोशी ने बताया कि 25 सितम्बर 2006 को परिवादी श्याम माखीजा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत की। इसमें उसने बताया कि वह बारां में गोपाल गोली वाला के नाम से किराने की दुकान चलाता है। वह दुकान पर सभी प्रकार के पान मसाले व गुटखे बेचता है। 12 सितंबर 2006 को वह कोटा से 6 बोरी गुटखा ट्रांसपोर्ट कंपनी आरकेआरटी के माध्यम से लेकर आया था। माल ट्रांसपोर्ट पर ही रखा था। इसी दौरान 22 सितंबर 2006 को बारां के एसीटीओ एमपी कल्याण ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आए और उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर उसके खिलाफ केस बनाने की धमकी दी। इस पर सौदा 5 हजार रुपए में तय हो गया। एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया तो मामला सही पाया गया। इस पर ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया गया लेकिन कल्याण को शक हो गया। इसके चलते एसीबी के दो बार ट्रेप के प्रयास के बावजूद रिश्वत की राशि नहीं ली। इस पर एसीबी ने सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। इस मामले में न्यायालय ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए बुधवार को आरोपी को सजा व अर्थदंड से दंडित किया।   […]

àààààààààà-k
जन्माष्टमी पर यूआईटी ने भगवान श्री कृष्ण का मंदिर तोडा - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] सरकार की तीव्र आलोचना की है।     हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा को लूटने की क…  क्या यूडीएच मंत्री के आदेश के बाद […]

Leave a Comment

Post Comment