...

आकाशीय बिजली गिरने से रैबारी की तेरह भैंसाै की हुई मौत

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 11, 2020। कोटा शहर के समीप ही मण्डाना कस्बे के पास जंगल में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 13 भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई।

बिजली गिरने से क्षेत्र में भय फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत तत्काल जंगल में भैंस मालिक रैबारियों के बीच पहुंच गये जहां उन्होंने मौके से ही आपदा राहत संयुक्त सचिव कल्पना अग्रवाल, जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ और उपपुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह को घटना की जानकारी दी। उन्होंने उच्च अधिकारियों को कहा कि पशुपालक बालकिशन रैबारी भूमिहीन था, उसकी आजीविका का सहारा वो भैंसें ही थी जिनका दूध बेचकर वो परिवार को पाल रहा था। इन भैंसों की मौत से उसके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है, ऐसे हालात में उसे ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे  Whats app Group: CLICK HERE.

राजावत ने बताया कि जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि 30 हजार रूपये प्रति भैंस के हिसाब से 3 लाख 90 हजार रूपये की आर्थिक मदद पीड़ित पशुपालक को राज्य सरकार से दिलवाई जायेगी।

 

पूर्व विधायक राजावत ने मौके पर ही नायब तहसीलदार राजेश शर्मा और मण्डाना पशुचिकित्सक आशीष जैन को बुलाकर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम करवाया और पीड़ित पशुपालक बालकिशन रैबारी को सांत्वना देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मदद के साथ-साथ वे केन्द्र सरकार की डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अन्तर्गत 15 भैंसों के डेयरी फार्म के लिए उसका ऋण स्वीकृत करवायेंगे, जिसमें प्रति भैंस 17,750 रूपये के हिसाब से 2.66 लाख का अनुदान उसे मिल सकेगा। इस बड़े आर्थिक सम्बल के बाद वो पुनः डेयरी व्यवसाय संचालित कर वापस अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा। मौके पर राजावत के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष हुकमचन्द शर्मा, उपाध्यक्ष नवल मेघवाल, प्रवक्ता आदित्य पाठक, नरेन्द्र तिवारी, हेमराज रायका, धर्मा रायका, गोविंद रायका, भीमराज रायका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More:

धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण

दांयी मुख्य नहर में मिला युवक का शव, गोताखोर रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर

आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 

0 Comments

ààààààààà3ààà-k
बेंगलुरु: फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा, 3 लोगों की मौत - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आकाशीय बिजली गिरने से रैबारी की तेरह भ… […]

ààààààààà6ààà
àààààààààà-k
जन्माष्टमी पर यूआईटी ने भगवान श्री कृष्ण का मंदिर तोडा - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आकाशीय बिजली गिरने से रैबारी की तेरह भ… […]

ààààààààààààààààà-k
ààààààààààààààààààà
àààààààààà-k
कोटा में कोरोना से एक की मौत,133 नए पॉजिटिव आए - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आकाशीय बिजली गिरने से रैबारी की तेरह भ… […]

Leave a Comment

Post Comment