...

गोबरिया बावड़ी सर्किल के नए प्लान से दुकानदारों के बेरोजगार होने की नौबत आई

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 23, 2020। गोबरिया बावड़ी व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी से उनके आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने रविंद्र त्यागी को बताया कि गोबरिया बावड़ी सर्किल पर चल रहे विकास कार्यों के चलते उनकी दुकानें उसके दायरे में ली जा रही है।
संघ के अध्यक्ष रामलाल प्रजापति एवं महामंत्री चेतन पांडे ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से हम इस क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे हैं। हम विकास के कार्य में बाधक नहीं बनना चाह रहे हैं। पूर्व में 29.5 मीटर पर मार्क किया जा रहा था जो हमे स्वीकार था। परंतु नए प्लान के अंतर्गत  33.5 मीटर पर मार्क लगाया गया है जिससे ज्यादातर दुकानें टूटने की स्थिति में आ गई है एवं हमे बेरोजगार होने की स्थिति में ला खड़ा किया है। अतः इसे पुनः29.5 मीटर पर ही किया जाए जिससे हमारा रोजगार एवं दुकानों को बचाया जा सके।
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने गोबरिया बावड़ी व्यापार संघ  के व्यापारियों का पक्ष लेते हुए कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों के रोजगार एवं हितों को दृष्टिगत रखते हुए ऐसा फैसला किया जाए जिससे इनके रोजगार को बचाया जा सके। व्यापार महासंघ ने गोबरिया बावड़ी एवं अनन्तपूरा क्षेत्र के व्यापारियों की पीड़ा से स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को भी अवगत कराया और साथ ही नगर विकास न्यास के विशेष अधिकारी आर डी मीणा को भी अवगत कराया है। जिन्होंने आश्वस्त किया है कि हम हर तरह से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे।
माहेश्वरी ने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी से आग्रह किया कि व्यापारियों के रोजगार को बचाया जाए और उन्हें उचित राहत दिलाई जाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने प्रतिनिधिमंडल में मौजूद सभी व्यापारियों की समस्याओं एवं पीड़ा को सुन कर कहा कि सभी के लिए न्याय संगत फैसला करवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गोबरिया बावड़ी व्यापार संघ के अध्यक्ष रामलाल प्रजापति ,महामन्त्री चेतन पांडे ,संरक्षक गोविंद सिंह हाडा, एवं किरण पारेता रामनिवास से क्षेत्र के कई व्यापारी मौजूद थे।

भारतीय किसान संघ की बैठक में ग्राम से संग्राम का निर्णय लिया गया

भारतीय किसान संघ की कोटा और बूंदी जिले की बैठक रविवार को पाटन तिराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोटा जिलाध्यक्ष गिरीराज चैधरी और बूंदी जिलाध्यक्ष मोहनलाल नागर ने की। वहीं अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, प्रान्त संगठन मंत्री परमानन्द, प्रान्त महामंत्री जगदीश कलमंडा ने भी संबोधित किया। अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की संगठित शक्ति से सरकार की नाक को दबाया जा सकता है। जगदीश कलमंडा ने कहा कि आज किसान अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है। हम अपने अधिकारों को प्राप्त करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसान अपने अधिकार प्राप्त करने तक सरकार और प्रशासन से लड़ता रहेगा। संगठन मंत्री परमानन्द ने कहा कि अब आन्दोलन गांवों से शरू होगा। जिसमें ग्राम से संग्राम किया जाएगा। गांवों को बंद करने से लेकर चक्काजाम और महापड़ाव भी किया जा सकता है। आगे के आन्दोलन का निर्णय करने से पहले गांवों में समितियों की बैठक कर आन्दोलन की रूपरेखा समझाई जाएगी। उन्होंने आने वाले दिनों में किसानों को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों को संगठित करेंगे। प्रान्त सहकारिता प्रमुख शिवराज पुरी ने कहा कि बिजली बिल ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गत सरकार में मिलने वाला 833 रूपए का शुल्क वर्तमान सरकार की ओर से समाप्त कर दिया गया है। संभागीय प्रवक्ता आशीष मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा का क्लम डाल दिया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे उपलब्ध नहीं करा पाई है। बैठक में मोहनलाल नागर, बृजमोहन नागर, ओमप्रकाश शर्मा, केदारलाल शर्मा, अमरलाल मालव, दयाराम सैनी, देवीलाल, महावीर सुमन, रामनिवास भगत, सत्यनारायण गोस्वामी, रूपनारायण यादव, श्रीपाल गोयल मौजूद रहे।

Read More:

कोटा में कोरोना का कहर,संदिग्ध मौतों की हो रही है जांच, संभागीय आयुक्त कार्यालय में भी लगाया गया शिविर

कोटा के आसमान में नजर आया इंद्रधनुष

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश में पिता ने अपने बेटे को एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए 105 किमी का सफ़र साइकिल से तय किया

किसानों ने कलक्टर को दी चेतावनी, पूरा मुआवजा नहीं मिलने पर हाइवे का काम रोकेंगे

0 Comments

àààààààààààààà-k
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए तीन लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] गोबरिया बावड़ी सर्किल के नए प्लान से द… […]

àààààààààààààààà-k
छावनी फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा, चलती वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] गोबरिया बावड़ी सर्किल के नए प्लान से द… […]

Leave a Comment

Post Comment