
कोटा बैराज के 10 गेट खोलकर पानी की निकासी की गयी
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES AUGUST 30, 2020। चंबल नदी पर बने कोटा बैराज मे पानी की आवक के चलते रविवार के दिन बैराज के 10 गेट खोल कर पानी की निकासी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल नदी पर बने अन्य बांधों से पानी की निकासी के चलते कोटा बैराज में पानी की आवक हो रही है। क्षमता से अधिक पानी की आवक के चलते रविवार को कोटा बैराज के 10 गेट कुल 10-10 फीट खोलकर 1,14,320 क्यूसेक लीटर पानी की निकासी की गई। इसके साथ ही संभावनाएं जताई जा रही है कि कोटा बैराज से ओर भी पानी की निकासी की जा सकती है।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
कोटा बैराज से रविवार को सुबह से ही दो-तीन गेट खोल कर छुटपुट पानी की निकासी की जा रही थी। लेकिन अन्य बांधों से पानी छोड़े जाने के पश्चात कोटा में रात को बैराज के 10 गेट कुल 100 फीट खोलकर पानी की निकासी की गई। बड़ी मात्रा में पानी की निकासी के चलते कोटा की डाउनस्ट्रीम में हमेशा से जलभराव का खतरा बना रहता हैे। गत वर्ष बाढ़ आने के पश्चात सरकार के द्वारा डाउनस्ट्रीम के लोगों का पुनर्वास भी किया गया था। लेकिन बैराज से बड़ी मात्रा में पानी की निकासी के चलते निचले इलाके के लोगों में चिंता फैल गई है।
0 Comments
पेट्रोल पम्प लुट की योजना बनाते आठ शातिर बदमाश गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] कोटा बैराज के 10 गेट खोलकर पानी की निकास… […]
भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम ने सबके सामने रखा कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाते रहें। कोटा बैराज के 10 गेट खोलकर पानी की निकास… इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक […]
मगरमच्छ को रेस्क्यू करके पकड़ा - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] कोटा बैराज के 10 गेट खोलकर पानी की निकास… […]
कोटा में लॉकडाउन के बाद भी आमजन जागरूक नहीं जिससे जिला प्रशासन तथा चिकित्सा विभाग चिंतित - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] कोटा बैराज के 10 गेट खोलकर पानी की निकास… […]