...

कोटा शहर में प्लाज्मा डोनेशन से लोगों के जीवन को बचाने का पुनीत कार्य प्रगति पर

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES AUGUST 29, 2020। रक्तवीर युवा टीम के निरंतर प्रयास प्लाजमा डोनेशन अभियान के अंतर्गत सिमलिया थाने के हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने एमबीएस ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया। रक्तवीर युवा टीम संचालक अंकित प्रजापति ने बताया कि अब पुलिसकर्मी भी प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आ रहे। इसी क्रम में सिमलिया थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने सिमलिया से एमबीएस ब्लड बैंक में आकर बी पॉजिटिव प्लाज्मा दान किया, तथा हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल सुमेर सिंह ने रक्तवीर युवा टीम के अभियान की सराहना की तथा अपील की जो व्यक्ति कोरोना की जंग जीत कर पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके हैं वह भी प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए। इस अभियान के दौरान लैब टेक्नीशियन अशोक नागर,वरिष्ठ सदस्य नरेश दाधीच,लोकेश ख्यावदा, ध्रुव पवन मोहबिया,लोकेश गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही टीम के वरिष्ठ सदस्य नरेश दाधीच ने हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह का आभार व्यक्त कर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।


प्रदेश में कोटा अब प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर भी जाना जाने लगा है। प्लाज्मा डोनेशन में मुख्य भूमिका निभा रही टीम जीवनदाता के प्रयास से एक साथ शनिवार को तीन मित्रों ने प्लाज्मा डोनेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

तीन मित्र एक साथ कोरोना पॉजिटिव, फिर नेगेटिव और अब एक साथ किया प्लाज्मा डोनेशन

टीम जीवनदाता के संयोजक ने बताया कि ये तीनों मित्रों ने एक साथ स्कूलिंग की, बीटेक की पढ़ाई की, एक साथ रहते हैं, एक साथ कोरोना संक्रमित हुए और उसके बाद एक साथ नेगेटिव भी हुए और कुछ करने की चाहत से एक साथ तीनों ने प्लाज्मा डोनेशन भी एक ही दिन में एक साथ किया। इनके इस कार्य की परिवार ही नहीं शहरभर में चर्चा हो रही है। संभवतया ये प्रदेश का पहला मामला है, जब एक साथ इस तहर का संयोग बना होगा। तीनों मित्रों ने बताया कि वह इस महामारी से हो रही लोगों की पीडा को कुछ कम करना चाहते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी की पीडा के साथ परिवार में विकट हालातों को देखा है। रंगबाडी निवासी अमित सिंह जादौन (21), ओ पॉजिटिव, स्वामी विवेकानंद नगर निवासी तुषार सेन, (22) बी पॉजिटिव और महावीर नगर विस्तार योजना निवासी परमेश प्रजापति (23) बी पॉजिटिव ने एक साथ प्लाज्मा डोनेशन किया। इन लोगों को यहां तक लाने के प्रेरणास्त्रोत रजनीश खण्डेलवाल थे।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, निर्माणाधीन मकान में खिड़की निकालने के मामले को लेकर हुआ था विवाद

गुप्ता ने बताया कि अमित ने कभी जीवन में रक्तदान नहीं किया। मित्रों के कहने से कुछ समय पूर्व ही जन्म दिवस पर रक्तदान करने गया था लेकिन सुई को देखकर वापस आ गया। लेकिन जब यहां जीवन बचाने की बात आई तो अपने दर्द व डर को भूल गया और प्लाज्मा डोनेशन किया। वहीं तुषार के परिवार में अधिकांश सभी लोग पॉजिटिव आए थे। तब उसने हिम्मत नहीं हारी और पूरे परिवार को हौंसला दिया और आवश्यक कार्य भी किए। परिवार के सदस्यों को डिपरेशन में भी नहीं आने दिया। तीनों मित्रों में सबसे समझदार व जागरूक परमेश ने पहले भी 12 बार रक्तदान किया है, एक बार एसडीपी डोनेट कर चुका है और यहां आने से पहले नेट के माध्यम से प्लाज्मा के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और प्लज्मा डोनेशन किया। प्लाज्मा डोनेशन के दौरान लायंस क्लब कोटा समर्थ की अध्यक्ष रमा चक्रवर्ति, सचिव मधु शर्मा ने उपहार भेंट कर डोनर का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर महेन्द्रा वर्मा, नितिन मेहता, मनीष माहेश्वरी, प्रतीक अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। 


25 यूनिट रक्तदान हुआ
 
जेसीआई कोटा ने शिव चौक, कोटडी पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया। कैम्प में कुल 25 यूनिट का रक्तदान हुआ जो की कोरोना की समस्या के चलते काफ़ी अच्छा संचयन है। जेसीआई कोटा सदस्यों में विभोर लोढ़ा, अमित ठाकुर, राजीव समदानी, शुभम चौधरी, कन्हैया शर्मा, समीर गुप्ता, पंकज जैन, सिद्धार्थ जाजू, अनीश माहेश्वरी व अन्य ने कैम्प में व्यवस्थाओं को सम्भाला।
 
 
Read More:
 
 

0 Comments

ààààààààààààààààà-k
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया, पिछले कई दिनों से थे कोमा में - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] के मामले को लेकर हुआ था विवाद   कोटा शहर में प्लाज्मा डोनेशन से लोगों …   घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में […]

àààààààààààààà-k
भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम ने सबके सामने रखा कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] के मामले को लेकर हुआ था विवाद   कोटा शहर में प्लाज्मा डोनेशन से लोगों …   घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में […]

Leave a Comment

Post Comment