मुंबई में बम धमाकों की धमकी देने वाला युवक कोटा से गिरफ्तार
Kotatimes
Updated 5 years ago
KOTATIMES SEPTEMBER 29, 2020। मुंबई की एमएलए कॉलोनी बेंगलुरु की टीसीएस को सोमवार रात बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोटा के स्टेशन रोड इलाके के एक होटल से पकड़ा गया।
एसपी गौरव यादव ने बताया गया कोटा पुलिस को सोमवार रात्रि मुंबई और कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों ने सूचना दी कि एक मोबाइल नंबर द्वारा मुंबई की एमएलए कॉलोनी और टीसीएस बेंगलुरु को 2 घंटे पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
अधिकारियों के निर्देशन पर रेलवे स्टेशन एरिया में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बजरिया स्थित होटल गायत्री में एक संदिग्ध व्यक्ति मिला उसके पास धमकी देने वाला मोबाइल नंबर फोन मिला इस व्यक्ति ने अपना नाम पियूष पुरोहित निवासी धुले महाराष्ट्र मूलनिवासी सीकर राजस्थान का होना बताया उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए भी भीमगंज मंडी में थाने में लेकर आए व मुंबई तथा कर्नाटक को सूचित किया।
Read more:


