मंडाना में पेट्रोल पंप पर लूट, देशी कट्टा लहराकर लूटी नकदी
Kotatimes
Updated 6 years ago
KOTATIMES SEPTEMBER 27, 2020। कोटा के मंडाना पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर 4 बदमाशो ने एक सेल्समैन को लूट कर ले गए। ये घटना जिले में नेशनल हाइवे- 52 स्थित मंडाना बाइपास पर भारत पेट्रोलियम कंपनी के गोविन्दम एंटरप्राइजेज पर रविवार अलसुबह की है।
बाइक सवार बदमाश सेल्समैन से 11,140 रुपए, मोबाइल और पर्स लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लूट का शिकार हुए सेल्समैन राजेन्द्र ने बताया कि एक बाइक कोटा की तरफ से और दूसरी दरा की तरफ से आई थी। दोनों बाइक पर चार बदमाश थे। बदमाशों ने एक बाइक में 200 और दूसरी में 140 रुपए का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल के पैसे देने के बाद एक लुटेरे ने मेरे सिर पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और पर्स छीनकर पेट्रोल पंप से चले गए।
मंडाना पुलिस को लूट की सूचना दी गई। मंडाना थाना अधिकारी महेश कुमार कारवाल पुलिसबल के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। पम्प मालिक के रिश्तेदार टीकम चंद सुनेरिवाल ने बताया कि कैमरों की लाइन रात 9 बजे के बाद चूहों ने काट दी थी। इसलिए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नहीं आ पाए हैं। वहीं पुलिस ने इलाके में चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी है लेकिन दोपहर तक आरोपियों का कुछ पता नहीं लगा पाया। फिलहाल पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने के कारण बदमाशों को पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
0 Comments
àààààààààà7ààà-k
कोटा में ट्रिपल आईटी निर्माण के लिए राज्यांश के रूप में 7.46 करोड़ को मंजूरी - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]



एक सप्ताह में ही दो साै से अधिक परिवार पालनहार योजना के पात्र चिह्नित - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]