...

आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, कई ईलाके हुए जल मग्न

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES SEPTEMBER 3, 2020। शहर में मात्र आधे घंटे की तेज बरसात में सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बरसात के बाद कई इलाकों में पानी निकासी ना होने के चलते गलियों में गंदा पानी भर गया। इसके अलावा कई स्थानों पर नाले नालियों से पानी निकल कर लोगों के घरों तक पहुंच गया।
बजरंग नगर इलाके के नाले को नगर निगम के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य कर के साफ कराया गया था। लेकिन आधे घंटे की बरसात के बाद ही त्रिवेणी आवास की गलियों में पानी निकासी ना होने से गलियों में गंदा पानी भर गया। साजी देहडा की कच्ची बस्तियों में एक से दो फ़ीट तक पानी भर गया व छावनी के निचले इलाकों में भी पानी भर गया।
 
 
वही डीसीएम क्षेत्र के कई घरों में स्थिति नारकीय हो चुकी है। करीबन आधे घंटे बारिश होने से ही नालियों में पानी बढ़ने से अचानक घरों में गंदा पानी घुसने लगा। जिसके कारण घरों में अफरातफरी मच गई। लोग सामानों को ऊंचे स्थानों में रखने लगे। ताकि, नाले के पानी से उसे बचाया जा सके। देखते ही देखते घरों में घुटने भर पानी भर गया।
क्षेत्रवासी रोहित महावर ने बताया कि बारिश के दिनों में लगातार थोड़ी देर पानी बरसने से ही डीसीएम क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और स्थिति यह हो जाती है कि लगातार थोड़ी सी बारिश होने से ही क्षेत्रवासियों के घरों में डेढ़ से दो फीट के उपर पानी भरने लग जाता है। जिससे इलाके के लोगों को पैदल तो छाेड़िए वाहनों से भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन द्वारा वर्षाऋतु पूर्व कोई प्रबंधन नहीं किए जाते हैं प्रशासन मस्त है आमजन त्रस्त है व प्रशासन की लापरवाहीयों का खामियाजा आमजन को उठाना पड़ता है।
नगर निगम ने बंद कर दी श्रीनाथपुरम और विज्ञान नगर की हेल्पलाइन 
 विभिन्न कार्यों के लिए जनता हो रही है परेशान
नगर निगम के द्वारा श्रीनाथपुरम तथा विज्ञान नगर में हेल्पलाइन को बंद कर दिया गया है। हेल्पलाइन बंद होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर जिला कांग्रेश उपाध्यक्ष राखी गौतम ने नगर निगम कोटा दक्षिण की हेल्पलाइन बंद होने के कारण हो रही जन समस्याओं से नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर तथा नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौर से बात कर अवगत कराया। गौतम ने कहा कि नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा कोटा दक्षिण क्षेत्र में स्थित श्रीनाथपुरम एवं विज्ञाननगर हेल्पलाईन को बंद कर दिया गया है। जिसके परिणामस्वरूप कोटा दक्षिण की जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने एवं अन्य कार्यों के लिए अत्याधिक परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा सभी कार्र्याे को ऑनलाइन किया जाने का प्रयास उचित है किन्तु नगर निगम के सभी कार्याें को ऑनलाइन होने से पूर्व ही पहले से ही चल रही व्यवस्थाओं का बंद होना नगर निगम कोटा दक्षिण की कार्यशैली पर प्रश्न उठाता है। वर्तमान समय में शहर की जनता अपने कार्याें के लिए ई-मित्र सेन्टरों के चक्कर लगा रही है, किन्तु फिर भी आम जनता के कार्यों को लेकर नगर निगम कोटा दक्षिण का प्रशासन चिन्तित नहीं है। गौतम ने आग्रह किया कि नगर निगम कोटा दक्षिण की हेल्पलाईनों को पुनः चालू करवाने की कृपा करे, जिससे की शहर में कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल न हो।

Read More:

निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बनेंगे अलग वार्ड

नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट पीटकर कर दी हत्या

लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के खिलाफ मामला दर्ज

दुखों के हरता भगवान गजानन को हर्ष और उल्लास के साथ दी गई विदाई, कोरोना काल का रहा प्रभाव

ग्राफिक की दुकान पर आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक

0 Comments

àààààààààààààààààààààà-k
àààààààààààà-k
थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों की प्रति किलो की दरें - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… फलों के थोक दरों के भाव-- […]

àààààààààààà-k
डेरा अनुयायी इन्द्रजीत सिंह इन्सां आज फिर मददगार बने, किया एसडीपी डोनेट - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]

ààààààààààààà-k
निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बनेंगे अलग वार्ड - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]

àààààà5ààààààààà
ààààààààà-k
प्रशासन ने गोरधनपुरा में सड़क पर से अतिक्रमण हटाया - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]

Leave a Comment

Post Comment