...

कैथून कस्बे में रामद्वारा के गणेश जी के सामने से दानपेटी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Kotatimes

Updated 6 years ago

KOTATIMES SEPTEMBER 4, 2020। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण श्री शरद चौधरी ने बताया कि दिनांक 2 सितम्बर को फरियादी श्री सोनु सुमन पुत्र गिर्राज सुमन(23) ने थाना कैथून पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि कनकपूरी के राजा गणेश नवयूवक मण्डल मेला बस स्टेण्ड के नाम से कार्यकारीणी है जिनके सभी सदस्यो ने मिलकर दिनांक 22 अगस्त को रामद्वारा कैथून में गणपती स्थापना की थी। गणपति स्थापना के दौरान एक दानपैटी ताला लगाकर गणेश प्रतिमा के सामने रखी थी जिस पर आजाद हिन्द सेवा फौज घायल गायो की सेवा के लिये दानपात्र का लेबल लगा हुआ है।

कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे  Whats app Group: CLICK HERE.

दिनांक 28 अगस्त व दिनांक 29 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर उक्त दानपात्र को चुरा लेकर गये। दानपात्र में पितल का छोटा ताला लगा हुआ था। जिसमे करीब 400-500 रू० होगे जिसको अज्ञात चोर रामद्वारा से गणेश प्रतिमा के सामने से चुराकर ले गये। इस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों की प्रति किलो की दरें

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री पारस जैन ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता एवं आमजन की धार्मिक भावनाओं को देखते हुऐ उक्त घटना में मुल्जिम गिरफ्तारी एवं माल मसरुका की बरामदगी हेतु वृत्ताधिकारी कोटा ग्रामीण श्री रणविजय सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी थाना कैथून श्री राजेश सोनी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम द्वारा मुल्जिम की तलाश के दौरान दिनांक 03 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर मुल्जिम त्रिलोक जागा(32) पुत्र रामबिलास जागा को किशनपुरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया व मुल्जिम से चोरी की गयी दानपेटी व रकम बरामद की गयी।

Read More:

आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, कई ईलाके हुए जल मग्न

नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट पीटकर कर दी हत्या

लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के खिलाफ मामला दर्ज

दुखों के हरता भगवान गजानन को हर्ष और उल्लास के साथ दी प्रभावगई विदाई, कोरोना काल का रहा 

0 Comments

àààààààààààà-k
मंडी प्रशासन द्वारा सब्जियों एवं फलों की की दरें निर्धारित की गयी - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] कैथून कस्बे में रामद्वारा के गणेश जी क… […]

ààààààà-k
ट्रेन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] कैथून कस्बे में रामद्वारा के गणेश जी क… […]

àààààààààààààààààà
àààààààààààà-k
अवैध रूप से बेची जा रही देशी शराब सहित दो जने गिरफ्तार - kotatimes

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] कैथून कस्बे में रामद्वारा के गणेश जी क… […]

àààààààààààààààààààààà-k
बच्चे के शव को लावारिस छोड़ कर अस्पताल से चले गए माता पिता, बाद में फोन करके बुलाया और शव को सौंपा - ko

December 4, 2017 at 3:12 pm

[…] और उसे वापस अस्पताल में बुलाया गया। कैथून कस्बे में रामद्वारा के गणेश जी क… बालक के शव को सुरक्षित एमबीएस अस्पताल […]

Leave a Comment

Post Comment